मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा , लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में थे शूटर्स

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ा खुलासा , लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल के संपर्क में थे शूटर्स

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक अहम खुलासा किया है। जांच के दौरान पता चला है कि इस हत्याकांड के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई के भाई, अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में यह जानकारी सामने आई है कि शूटर्स ने अनमोल बिश्नोई से सीधे तौर पर बातचीत की थी। हालांकि, हत्या के पीछे की असल वजह का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है।

बड़ा सुराग हाथ लगा यह पहली बार है जब मुंबई क्राइम ब्रांच को लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई का शूटर्स के साथ सीधा संबंध होने के सबूत मिले हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या से पहले तीनों शूटर्स ने एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप स्नैपचैट के जरिए अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी। अनमोल खुद भी शूटर और हत्या के साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। बताया जा रहा है कि अनमोल बिश्नोई कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

हत्या से पहले की गई निशानेबाजी की प्रैक्टिस मुंबई क्राइम ब्रांच ने यह भी खुलासा किया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या से पहले शूटर्स ने निशानेबाजी का अभ्यास किया था। रिपोर्ट के अनुसार, शूटर्स ने हमला करने से पहले कम से कम पांच बार शूटिंग का अभ्यास किया था। पुलिस ने बताया कि शूटिंग की यह प्रैक्टिस करजत-खोपोली रोड के पास जंगल में की गई थी। इसके अलावा, रायगढ़ जिले में एक झरने के पास पेड़ पर गोली चलाने का अभ्यास भी किया गया था। शूटर्स ने इस दौरान पेड़ पर पांच से दस बार गोलियां चलाईं, और यह सब इसी साल सितंबर में हुआ था।

1 करोड़ की मांग की थी मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से एक राम कनौजिया ने खुलासा किया कि उसे सबसे पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इसके लिए उसने 1 करोड़ रुपए की मांग की थी। इसके अलावा, एक अन्य आरोपी के मोबाइल फोन में बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी की फोटो भी मिली थी, जो उसे स्नैपचैट के जरिए भेजी गई थी।

Share
अगला लेख → BJP ने UP उपचुनाव को लेकर जारी की अपनी लिस्ट करहल से इस दमदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *