मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पूर्व IAS से बड़ी ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , शराब की दुकान दिलाने की हुई थी डील

पूर्व IAS से बड़ी ठगी करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार , शराब की दुकान दिलाने की हुई थी डील

पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी से एक करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपी राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मऊ जिले का निवासी है और फिलहाल राजधानी के चिनहट इलाके में रह रहा था। डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

गौरतलब है कि गोमतीनगर के विपुलखंड में रहने वाले पूर्व आईएएस हरी प्रसाद ने इस संबंध में गोमतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार, राकेश शर्मा ने खुद को पूर्व पुलिस अधिकारी बताकर हरी प्रसाद से जान-पहचान बढ़ाई। उसने यह दावा किया कि उसकी आबकारी विभाग में अच्छी पहुंच है और वह अंग्रेजी शराब की दुकानों के लाइसेंस दिलवा सकता है।

आरोपी ने हरी प्रसाद को यह भरोसा दिलाया कि वह पहले भी कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों और उनके रिश्तेदारों को दुकानें दिलवा चुका है। इस झांसे में आकर हरी प्रसाद ने शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए राकेश को अलग-अलग माध्यमों से करीब एक करोड़ रुपये दे दिए। कुछ दिनों बाद राकेश तीन शराब दुकानों के लाइसेंस लेकर हरी प्रसाद के पास पहुंचा। जब आबकारी विभाग से इन लाइसेंसों की जांच की गई, तो पता चला कि वे फर्जी हैं।

इसके बाद जब हरी प्रसाद ने राकेश से पैसे वापस मांगे, तो राकेश ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने हरी प्रसाद की शिकायत के आधार पर राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
अगला लेख → बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को अजित पवार ने दिया टिकट , जाने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *