मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को अजित पवार ने दिया टिकट , जाने कहां से लड़ेंगे चुनाव

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को अजित पवार ने दिया टिकट , जाने कहां से लड़ेंगे चुनाव

जीशान सिद्दीकी ने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का साथ पकड़ लिया है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और एनसीपी के अध्यक्ष अजित पवार की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली है और अपनी मौजूदा सीट बांद्रा पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि जीशान ने यह कदम अपने पिता बाबा सिद्दीकी की हत्या के कुछ ही दिनों बाद उठाया है। महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा।

बांद्रा पूर्व से महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार के रूप में उद्धव ठाकरे के भतीजे वरुण सरदेसाई मैदान में हैं। गुरुवार को उन्होंने इस क्षेत्र में एमवीए द्वारा उम्मीदवार उतारे जाने के फैसले पर सवाल उठाए थे। अब अजित पवार ने जीशान सिद्दीकी को एनसीपी की ओर से बांद्रा पूर्व से उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

जीशान ने एमवीए पर पिता की हत्या के बाद अकेला छोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “यह मेरे और मेरे परिवार के लिए भावनात्मक दिन है। इस कठिन समय में मुझपर भरोसा जताने के लिए मैं अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे का आभार व्यक्त करता हूँ। मैंने बांद्रा पूर्व से नामांकन कर दिया है और मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों के प्यार और समर्थन से इस बार भी मैं जीत हासिल करूंगा।” जीशान ने एक दिन पहले ही एमवीए की आलोचना करते हुए कहा था कि उनके पुराने साथी कभी स्थायी नहीं रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “सुना है, पुराने दोस्तों ने बांद्रा ईस्ट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। साथ रहना उनके स्वभाव में नहीं था। सिर्फ उन्हीं से रिश्ता रखो जो तुम्हें सम्मान देते हों। अब जनता ही फैसला करेगी।”

अगस्त में विधान परिषद चुनावों में क्रॉस वोटिंग के चलते जीशान को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले उनके पिता बाबा सिद्दीकी भी कांग्रेस को छोड़कर एनसीपी में शामिल हो गए थे।

Share
अगला लेख → लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर शिकंजा, NIA ने 10 लाख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *