मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर शिकंजा, NIA ने 10 लाख का इनाम किया घोषित

लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर शिकंजा, NIA ने 10 लाख का इनाम किया घोषित

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉरेंस के भाई और गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। अनमोल कई अपराधों में वांछित है और फिलहाल अमेरिका और कनाडा में रहकर इस गैंग का संचालन कर रहा है।

अनमोल बिश्नोई NIA की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता के आरोप हैं, और मुंबई में सलमान खान के करीबी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। बताया जाता है कि वह लगातार शूटर्स के संपर्क में रहता है। मुंबई पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में भी अनमोल आरोपी है। वह लॉरेंस बिश्नोई का भाई है और इस मामले में एनआईए ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लगभग 18 मामले दर्ज हैं, और वह अपनी लोकेशन बदलने में माहिर है। करीब तीन साल पहले 7 अक्टूबर 2021 को उसे जमानत पर छोड़ा गया था।

इस साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग में भी अनमोल का नाम सामने आया था। फायरिंग के बाद उसने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जिम्मेदारी ली और सलमान को चेतावनी भरा संदेश भी भेजा।

अनमोल फर्जी पासपोर्ट के सहारे देश छोड़कर भाग निकला था, लेकिन पिछले साल केन्या में उसकी लोकेशन ट्रैक की गई थी। उसकी कुशलता लोकेशन बदलने और पुलिस की पकड़ से बचने में है, जिसके कारण वह आज भी गिरफ्त से बाहर है।

Share
अगला लेख → महराजगंज को CM योगी ने दी 940 करोड़ की सौगात, बोले- दुनिया म…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *