मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, जाने किसे मिला टिकट

बसपा ने अलीगढ़ की खैर सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, जाने किसे मिला टिकट

उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने हाल ही में 8 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी, लेकिन अलीगढ़ जिले की खैर सीट के उम्मीदवार का चयन नहीं हो पाया था। शुक्रवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने मायावती के निर्देशानुसार खैर सीट से डॉक्टर पहल सिंह को उम्मीदवार घोषित किया।

गुरुवार को बसपा ने अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा से अमित वर्मा, प्रयागराज की फूलपुर सीट से जितेंद्र कुमार सिंह, मुजफ्फरनगर की मीरापुर से शाह नजर, कानपुर नगर की सीसामऊ से वीरेंद्र कुमार शुक्ला, मैनपुरी की करहल से डॉ. अवनीश कुमार शाक्य, मुरादाबाद की कुंदरकी से रफतुल्लाह, गाजियाबाद से परमानंद गर्ग और मिर्जापुर की मझवा सीट से दीपक तिवारी को प्रत्याशी बनाया है।

उल्लेखनीय है कि फूलपुर सीट पर भाजपा के विधायक प्रवीण पटेल सांसद निर्वाचित हुए हैं। खैर से भाजपा विधायक अनूप प्रधान वाल्मीकि भी हाथरस से सांसद बने हैं, जबकि गाजियाबाद से विधायक डॉ. अतुल गर्ग सांसद निर्वाचित हुए। इसी तरह, निषाद पार्टी के मझवा से विधायक डॉ. विनोद कुमार बिंद भदोही से भाजपा टिकट पर सांसद बने हैं। रालोद के मीरापुर विधायक चंदन चौहान बिजनौर से सांसद निर्वाचित हुए हैं। सपा के करहल विधायक और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद बने हैं।

अंबेडकर नगर की कटेहरी से सपा विधायक लालजी वर्मा भी सांसद बने हैं, और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट से विधायक जियाउर्रहमान बर्क संभल से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने। अयोध्या की मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे अवधेश प्रसाद फैजाबाद से सांसद चुने गए हैं। इन सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया के तहत नामांकन और प्रचार-प्रसार जारी है।

Share This
अगला लेख → Gurugram : मकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 4 लोग जिंदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
27°C
Patchy rain nearby
💧 80% 💨 4 km/h
Dehradun