मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CM योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, बोले- जनता की मदद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

CM योगी ने दिए अधिकारियों को निर्देश, बोले- जनता की मदद में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर और प्रभावी ढंग से किया जाए। किसी भी पीड़ित की मदद में देरी या लापरवाही बरतने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी समस्या का समाधान करने में कोई अड़चन आ रही है तो उसकी जड़ तक जाकर समाधान ढूंढा जाए। जानबूझकर किसी मामले को लंबित रखने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी।

शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने करीब 300 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित को आश्वासन दिया कि किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। हर समस्या का उचित और शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। कुछ मामलों में उन्होंने अधिकारियों को यह भी जांच करने को कहा कि अगर किसी को प्रशासन की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला है तो इसका कारण क्या है।

मुख्यमंत्री ने भूमि कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और आवास जैसी आवश्यकताओं के लिए पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे जरूरतमंदों को, जिन्हें अभी तक किसी वजह से आवास नहीं मिला है, उन्हें पीएम या सीएम आवास योजना के तहत घर मुहैया कराया जाए।

जनता दर्शन में हमेशा की तरह इस बार भी कई लोग इलाज के लिए आर्थिक मदद की अपील लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द अस्पताल से इस्टीमेट तैयार कराकर उसे शासन के पास भेजें ताकि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से उनकी सहायता की जा सके। बच्चों के साथ पहुंची महिलाओं पर मुख्यमंत्री ने विशेष ध्यान दिया, बच्चों को स्नेहपूर्वक चॉकलेट देकर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

Share
अगला लेख → हड्डियों और मांसपेशियों को लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए अपन…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *