मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

लखनऊ के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी , सर्च ऑपरेशन जारी

लखनऊ के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी , सर्च ऑपरेशन जारी

लखनऊ की राजधानी के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल के बाद सुरक्षा इंतजाम सख्त कर दिए गए हैं। इससे पहले, रविवार (27 अक्टूबर) को भी लखनऊ के 10 प्रमुख होटलों को बम धमाके की धमकी मिली थी।

रविवार को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर की मांग की थी। जिन होटलों को धमकी दी गई थी, उनमें होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलवेट शामिल हैं। इन सभी होटलों में बम निरोधक दस्ते ने गहन जांच की थी, लेकिन ये धमकियां गलत साबित हुईं।

ईमेल में कहा गया था कि “आपके होटल में काले बैग में बम रखे गए हैं। मुझे 55,000 डॉलर चाहिए, नहीं तो मैं धमाका कर दूंगा, जिससे हर तरफ खून बहेगा। अगर बम को निष्क्रिय करने की कोई भी कोशिश की गई, तो विस्फोट हो जाएगा।” अधिकारियों ने ताज होटल की सुरक्षा को और कड़ा कर दिया है और बम निरोधक दस्ते को तैनात कर दिया गया है। ईमेल के स्रोत की जांच अभी भी चल रही है।

Share
अगला लेख → Maharashtra Assembly Elections : BJP ने जारी की 25 उम्मीदवार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *