मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Delhi में हवा का स्तर हुआ बेहद खराब , AQI पहुंचा 271 के पार

Delhi में हवा का स्तर हुआ बेहद खराब ,  AQI पहुंचा 271 के पार

दिल्ली में ठंड की शुरुआत से पहले ही वायु प्रदूषण ने अपने पैर पसार लिए हैं। पिछले कुछ समय से जहरीली हवा ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्वस्थ लोगों को भी खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो रही हैं। आसमान पर धुंध की परत इतनी गहरी हो गई है कि खुली हवा में सांस लेना मुश्किल हो रहा है। दिल्ली लगातार प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष स्थानों पर बनी हुई है, और खराब वायु गुणवत्ता के मामले में यह तीसरे स्थान पर है। आज सुबह 5:30 बजे दिल्ली का एक्यूआई 271 दर्ज किया गया।

प्रदूषण के हिसाब से दिल्ली का आनंद विहार क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित है। आज सुबह 5:30 बजे आनंद विहार का एक्यूआई 352 पर था, जो कि बहुत खराब श्रेणी में आता है। मंगलवार को भी स्थिति कुछ खास बेहतर नहीं थी; सुबह 6:15 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 275 दर्ज किया गया था।

सर्दियों के आते ही दिल्ली की हवा और अधिक खराब होने की संभावना है। दिवाली से एक दिन पहले भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। भले ही पटाखों पर प्रतिबंध है, फिर भी हर साल हजारों लोग पटाखे चलाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण में वृद्धि होती है। इस स्थिति का सबसे अधिक असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है। दिल्ली-एनसीआर की प्रदूषित हवा की प्रमुख वजह पंजाब, हरियाणा जैसे पड़ोसी राज्यों में पराली का जलना भी है। हर साल दिवाली के आसपास खेतों में पराली जलाए जाने से दिल्ली की हवा जहरीली हो जाती है, और आसमान में धुंध की परत जम जाती है। दिवाली नजदीक है, और प्रदूषण का स्तर अब भी खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़े बताते हैं कि 2021 से अब तक अक्टूबर में प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी हुई है।

Share
अगला लेख → बलिया में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी 29 ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *