मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बलिया में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी 29 जवान घायल

बलिया में भीषण सड़क हादसा, पुलिसकर्मियों से भरी बस पलटी 29 जवान घायल

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात एक हादसे में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के जवानों को ले जा रही एक बस पलट गई, जिसमें 29 जवान घायल हो गए। घायलों में से 19 को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि 10 जवानों का इलाज बलिया जिला अस्पताल में चल रहा है। ये सभी जवान रोहतास जिले के डेहरी से दीपावली और छठ पूजा के मौके पर ड्यूटी के लिए सिवान जा रहे थे।

घायल जवानों के अनुसार, बस की स्थिति बहुत खराब थी, और उसके चारों पहिये खराब थे, जिसके चलते बस ने चार पलटे खाए और वे लोग पानी में जा गिरे। बलिया के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की E कंपनी, 29 अक्टूबर 2024 को दीपावली और छठ के लिए शांति व्यवस्था की ड्यूटी हेतु डेहरी से सिवान जा रही थी।

आज, 30 अक्टूबर की सुबह पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर घायलों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनकी स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर हादसे की जाँच शुरू कर दी है, जबकि सभी जवानों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

Share
अगला लेख → CM योगी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को दी बधाई कहा- कहा-प्रज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *