मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

CM योगी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को दी बधाई कहा- कहा-प्रज्ज्वलित होंगे असंख्य दीप

CM योगी ने दीपावली की प्रदेशवासियों को दी बधाई कहा- कहा-प्रज्ज्वलित होंगे असंख्य दीप

अयोध्या में इस बार श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद दीपावली का पर्व विशेष धूमधाम से मनाने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष का दीपोत्सव ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा। अयोध्याधाम में भगवान श्रीरामलला की जन्मभूमि पर बने नव-निर्मित, भव्य और दिव्य मंदिर में असंख्य दीप जलाए जाएंगे, जो इस प्रकाश पर्व की महिमा को बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सनातन परंपरा का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्षों के वनवास के उपरांत अयोध्या वापसी और रामराज्य के शुभारंभ के स्मरण में इस पर्व का आरंभ हुआ। हज़ारों वर्षों से श्रद्धालु दीपमालाओं से अपने घरों को सजा कर इस पर्व को उल्लासपूर्वक मनाते आए हैं।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीरामलला अब अपने धाम में विराजमान हैं, और इस वर्ष अयोध्या में दीपावली का उत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। राज्य सरकार दीपोत्सव के आयोजन द्वारा अयोध्या की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को पुनर्स्थापित कर रही है, जिससे सम्पूर्ण विश्व को अयोध्या की महिमा का परिचय कराया जा सके।

अयोध्या के कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि दीपोत्सव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 25 लाख दीप जलाए जाएंगे और मुख्य रूप से तीन स्थलों पर दीपों की सजावट की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी की उपस्थिति में आरती का आयोजन होगा, जिसके बाद लाइट एंड साउंड शो और इस बार ड्रोन शो भी किया जाएगा।

Share
अगला लेख → एलन मस्क ने 294 करोड़ में खरीदी नई हवेली , कीमत जानकर रह जाए…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *