मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

छठ पूजा को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस , डीजीपी ने दिए ये निर्देश

छठ पूजा को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस , डीजीपी ने दिए ये निर्देश

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने छठ पूजा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिवाली और भैयादूज के सकुशल आयोजन के बाद अब पुलिस छठ पर्व की तैयारियों में जुट गई है। डीजीपी ने महिला और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रमुख घाटों, तालाबों, नदियों और जलाशयों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश दिया है।

महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने सादे कपड़ों में महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से एंटी रोमियो स्क्वाड को भी सक्रिय करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा, पर्व के दौरान प्रमुख घाटों पर लोग पटाखे छोड़ते हैं, इस पर भी नजर रखने और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

डीजीपी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन और बस से यात्रा करते हैं, इसलिए रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी। स्थानीय अभिसूचना इकाई को सतर्क रहने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Share
अगला लेख → Agra : वायु सेना का विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *