मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Agra : वायु सेना का विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

Agra : वायु सेना का विमान क्रैश, पायलट ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश में आगरा के पास एक मिग-29 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में पायलट और विमान में मौजूद दो अन्य लोगों ने विमान से कूदकर अपनी जान बचाई। विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा की ओर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। वायुसेना के अधिकारियों ने बताया है कि दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जाएगा, और फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। हादसा आगरा के कागारौल इलाके के सोनिगा गांव के पास हुआ, जहां लोगों ने बताया कि एयर फोर्स का विमान एक खाली खेत में गिरा। गिरते ही विमान में आग लग गई और तेज लपटें उठने लगीं। इस हादसे में किसी के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

भारतीय वायु सेना ने इस घटना पर बयान जारी करते हुए कहा कि “आईएएफ का एक मिग-29 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण आगरा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने सुरक्षित बाहर निकलने से पहले यह सुनिश्चित किया कि जमीन पर किसी जान या संपत्ति को नुकसान न पहुंचे।” इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच का आदेश दे दिया गया है।

मिग-29 विमान को ‘बाज़’ के नाम से भी जाना जाता है और यह सोवियत रूस में निर्मित एक वायु श्रेष्ठता लड़ाकू विमान है, जो भारतीय वायु सेना में 1987 में शामिल हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मिग-29 यूपीजी का अपग्रेडेड वर्जन था। गौरतलब है कि दो महीने के अंदर यह दूसरी मिग-29 दुर्घटना है। सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर में भी इसी तरह एक मिग-29 में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई थी, जिसमें पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे थे।

Share
अगला लेख → साई पल्लवी की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम , 100 करोड़ के…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *