मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP News : हरदोई में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

UP News : हरदोई में भीषण सड़क हादसा, 2 बच्चों सहित 10 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक भयानक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। हादसा बिलग्राम थाना क्षेत्र के रोशनपुर गांव के पास हुआ, जहां एक डीसीएम ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया। सभी मृतक ऑटो में सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो में बैठे लोग सड़क पर दूर-दूर जाकर गिरे और शवों की कतारें सड़कों पर बिछ गईं। इस भयावह दृश्य ने हर किसी को हिला कर रख दिया। मरने वालों में महिलाएं और मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

हरदोई के एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब डीसीएम का ड्राइवर एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो बैठा और ऑटो से टकरा गया। मृतकों में 6 महिलाएं, 3 बच्चे और एक युवक शामिल हैं। सभी घायलों को सीएचसी और जिला अस्पताल भेजा गया है।

इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में माधुरी देवी (पत्नी राजकुमार), सुनीता (पत्नी आलोक कुमार), आशी (पुत्री आलोक कुमार), सत्यम कुशवाह (पुत्र पप्पू), नीलम (पत्नी राजाराम), राधा (पत्नी राकेश) समेत अन्य लोग शामिल हैं।

Share
अगला लेख → आज से खुल रहे दुधवा नेशनल पार्क के द्वार , पहले दिन फ्री में…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *