मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

दिवाली पर करोड़ों की शराब गटक गए यूपी वाले , टूट गए सारे रिकॉर्ड

दिवाली पर करोड़ों की शराब गटक गए यूपी वाले , टूट गए सारे रिकॉर्ड

दिवाली के समय आमतौर पर लोग पूजा-पाठ, घर की साफ-सफाई और सोना-चांदी व इलेक्ट्रॉनिक्स खरीदने में व्यस्त रहते हैं। पूजा की सामग्री और मिट्टी के दीयों की भी खूब बिक्री होती है। लेकिन इस साल यूपी में दिवाली के महीने में पैसे कुछ अलग ही चीज़ों पर खर्च हुए हैं। इस अक्टूबर महीने में उत्तर प्रदेश में शराब की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर में यूपी में करीब 38 हजार करोड़ रुपये की शराब बेची गई। सबसे अधिक बिक्री लखनऊ में दर्ज की गई, जहां लोगों ने करीब 197.29 करोड़ रुपये शराब की खरीद पर खर्च किए। अक्टूबर में शराब की इतनी अधिक बिक्री हुई कि इसने पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले।

शराब की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री जहां एक तरफ लोग दिवाली के महीने में साफ-सफाई और पूजा-पाठ में व्यस्त थे, वहीं यूपी में कई लोग शराब खरीदने में मशगूल थे। प्रयागराज में भी इस दौरान शराब की बिक्री ने रिकॉर्ड बना दिए। पहले यहां से सरकार को कभी भी सौ करोड़ का राजस्व नहीं मिला था, लेकिन इस साल अक्टूबर में यहां से 104 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पिछले साल की तुलना में भारी बढ़ोतरी पिछले साल अक्टूबर में यूपी में कुल 3326 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी, जबकि इस साल अक्टूबर में इसमें 471 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यूपी में शराब की खपत हमेशा अधिक रहती है। हालांकि सावन के महीने में बिक्री में थोड़ी कमी आ जाती है, पर बाकी समय में यहां करोड़ों बोतलें बिकती हैं।

Share
अगला लेख → CM योगी ने लोगों को दी छठ पर्व पर बधाई , कहा- प्रकृति और मान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *