मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद-370 पर भारी हंगामा , विधायकों बीच हुई हाथापाई

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद-370 पर भारी हंगामा , विधायकों बीच हुई हाथापाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुरुवार की सुबह अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर बड़ी हलचल देखने को मिली। इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी बहस हुई जो बाद में धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। सोशल मीडिया पर न्यूज एजेंसी ANI के माध्यम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक एक-दूसरे को धक्का देते और हाथापाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मामला तब शुरू हुआ जब लंगेट से अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख, जो लोकसभा सांसद राशिद इंजीनियर के भाई हैं, ने सदन में अनुच्छेद 370 की वापसी का बैनर दिखाया। इस पर बीजेपी विधायक और नेता विपक्ष सुनील शर्मा ने जोरदार आपत्ति जताई। इसके बाद विधानसभा में बवाल मच गया और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर को मार्शल बुलाने पड़े। दोनों पक्षों के बीच टकराव को शांत करने के लिए स्पीकर ने कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधायक वहीद पारा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 और 35ए को बहाल करने का प्रस्ताव पेश किया था। इस पर बीजेपी के नेता रवींद्र रैना ने प्रतिक्रिया देते हुए घटना के लिए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जिम्मेदार ठहराया।

Share
अगला लेख → सलमान खान के बाद शाहरुख खान को मिली धमकी, बांद्रा थाने में क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *