मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Noida : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 अपराधी बदमाशों को किया गिरफ्तार

Noida : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 3 अपराधी  बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोयडा : पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से मोनू यादव नामक बदमाश के पैर में चोट लगी। मोनू हापुड़ के बाबूगढ़ का निवासी है।

इस मुठभेड़ के बाद मोनू के दो साथी भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें भी पकड़ लिया। पकड़े गए अन्य दो बदमाशों की पहचान मुकेश (चिपियाना का निवासी) और पवन (गाजियाबाद के लाल कुआं का निवासी) के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से एक देसी तमंचा, कारतूस, और चोरी की 10 बाइक बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने वाहन चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है, और उनके खिलाफ एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं।

Share
अगला लेख → UP News : अनियंत्रित DCM ने कार में मारी जोरदार टक्कर, 1 मौत

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *