मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

रिटायर होने के बाद CJI को मिलती है इतनी पेंशन , मिलती हैं ये सुविधाएं  

रिटायर होने के बाद CJI को मिलती है इतनी पेंशन , मिलती हैं ये सुविधाएं   

भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में संजीव खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट की जिम्मेदारी संभाल ली है। उनसे पहले इस पद पर जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ थे, जो हाल ही में रिटायर हुए हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ पहले ही अपने रिटायरमेंट के बाद के प्लान के बारे में चर्चा कर चुके हैं। अब यह सवाल उठ रहा है कि CJI पद से रिटायर होने के बाद उन्हें कितनी पेंशन और कौन-कौन सी सुविधाएं प्राप्त होंगी।

मुख्य न्यायाधीश की मासिक सैलरी 2 लाख 80 हजार रुपये है। रिटायर होने के बाद उन्हें सालाना 16 लाख 80 हजार रुपये पेंशन के रूप में मिलेंगे, इसके साथ महंगाई राहत (डियरनेस रिलीफ) भी अलग से दी जाती है। रिटायरमेंट के समय ग्रेच्युटी की राशि 20 लाख रुपये होती है। सुप्रीम कोर्ट के जजों को मिलने वाली सैलरी, पेंशन, ग्रेच्युटी, और अन्य भत्ते सुप्रीम कोर्ट सैलरी एंड कंडीशन्स ऑफ सर्विस एक्ट, 1958 के अंतर्गत आते हैं।

रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी खास हैं। लॉ ट्रेंड के अनुसार, रिटायर होने पर उनके घर पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध होगी। अगले पांच साल तक उन्हें एक निजी सुरक्षा गार्ड की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली में उन्हें टाइप-VII आवास मिलेगा, जो केंद्रीय मंत्रियों को मिलने वाले आवास जैसा होता है। आवास पर उन्हें घरेलू कर्मचारी, ड्राइवर, और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मिलेंगी। एयरपोर्ट पर सेरेमोनियल लाउंज का उपयोग कर सकेंगे और आवास पर फ्री टेलीफोन, मोबाइल, और ब्रॉडबैंड सेवाओं के उपयोग के लिए हर महीने 4,200 रुपये तक की रीइम्बर्समेंट भी मिलेगी।

Share
अगला लेख → AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *