मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

दिल्ली में NCB का बड़ा ऑपरेशन, 900 करोड़ रुपये की कोकीन की जब्त

दिल्ली में NCB का बड़ा ऑपरेशन, 900 करोड़ रुपये की कोकीन की जब्त

केंद्र की मोदी सरकार ने देश को नशामुक्त बनाने के अपने संकल्प को एक बार फिर मजबूती से साबित किया है। शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को दो बड़ी उपलब्धियां हासिल हुईं। गुजरात के समुद्री तट के पास से लगभग 700 किलोग्राम मेथमफेटामाइन जब्त करने के बाद, एनसीबी ने दिल्ली में 82.53 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद की। यह कोकीन एक कूरियर ऑफिस से जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 900 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह बरामदगी पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई और जनकपुरी इलाकों में की गई। एनसीबी ने इस मामले में लोकेश चोपड़ा और अवधेश यादव नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह कोकीन अहमदाबाद और सोनीपत से दिल्ली लाई गई थी और इसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की योजना थी। इस ड्रग रैकेट का मास्टरमाइंड दुबई में बैठा है, जो दिल्ली का एक बड़ा हवाला कारोबारी है। एनसीबी ने इसे अब तक की सबसे बड़ी लैंड-बेस्ड कोकीन बरामदगी बताया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने इस बड़ी सफलता पर एनसीबी को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक ही दिन में ड्रग्स के खिलाफ दो बड़ी सफलताएं मोदी सरकार के नशामुक्त भारत के संकल्प को दर्शाती हैं। शाह ने बताया कि एनसीबी ने बड़ी मात्रा में ड्रग्स को ट्रैक कर बरामद किया और यह उनकी ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई का नतीजा है।

उन्होंने यह भी कहा कि ड्रग्स के अवैध व्यापार के खिलाफ यह अभियान रुकने वाला नहीं है। एनसीबी की यह कार्रवाई न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जारी रहेगी। यह सफलता नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है और इस लड़ाई में एनसीबी की मेहनत और समर्पण ने एक नई उम्मीद जगाई है

Share This
अगला लेख → सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy light rain in area with thunder
💧 77% 💨 4 km/h
Dehradun