मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Gujarat : भरूच में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

Gujarat : भरूच में कार-ट्रक की जोरदार टक्कर, 6 लोगों की मौत

गुजरात के भरूच जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जंबूसर-आमोद मार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक वैन खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।

जंबूसर थाना प्रभारी एवी पनामिया ने बताया कि यह हादसा मगनद गांव के पास हुआ, जब वेदाच गांव के 10 लोग शुक्लातीर्थ की ओर जा रहे थे। वैन ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मौके पर ही छह लोगों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान जयदेव गोहिल (23), सरस्वती गोहिल (21), हंसा जादव (35), संध्या जादव (11), विवेक गोहिल (16) और कीर्ति गोहिल (6) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए जंबूसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 125 (लापरवाह वाहन चलाना) और 285 (सार्वजनिक स्थान पर खतरा पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल चालक फरार है, और उसकी तलाश की जा रही है।

Share
अगला लेख → दिल्ली के बाद यूपी के इन जिलों के स्कूल बंद, ऑनलाइन होगी पढ़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *