मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली दिव्यांग किशोरी, परिवार में मचा कोहराम

UP : मकान में लगी भीषण आग, जिंदा जली दिव्यांग किशोरी, परिवार में मचा कोहराम

सहारनपुर के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़तला यादगार में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक मकान में आग लगने से 13 वर्षीय दिव्यांग किशोरी की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह की है, जब मकान मालिक अवनीश जैन अपनी पत्नी निधि जैन के साथ कंपनी बाग घूमने गए थे।

सुबह करीब सात बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर से धुआं उठ रहा है। थोड़ी ही देर में धुआं भयानक आग में बदल गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझाने के बाद जब कमरे की जांच की गई, तो पाया गया कि उनकी बेटी आध्या, जो कि दिव्यांग थी, जलकर बुरी तरह मृत पाई गई। दिव्यांगता के चलते वह खुद को आग से बचाने में असमर्थ रही और बेड पर ही जल गई।

आध्या परिवार की सबसे छोटी सदस्य थी। उसकी मां निधि जैन दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। घटना के बाद सिटी मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Share
अगला लेख → IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर जमकर बरसेंगे पैसे, भार…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *