मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : निहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार , पैर में लगी गोली

UP : निहाल सिंह हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार , पैर में लगी गोली

शुक्रवार की सुबह देवरिया पुलिस ने नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में दोनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 12 नवंबर को भी पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

7 नवंबर को हुई थी नेहाल सिंह की हत्या

देवरिया जिले के सुरौली थाना क्षेत्र के जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर 7 नवंबर को शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह (पुत्र विश्वजीत सिंह, निवासी समोगर, थाना मदनपुर) की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना की शिकायत मृतक की मां गायत्री देवी ने सुरौली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान के लिए विशेष टीमों का गठन किया।

पौने चार बजे हुआ एनकाउंटर

शुक्रवार की सुबह करीब पौने चार बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल दो आरोपी सुरौली थाना क्षेत्र के मरवटिया हाइडिल के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अनुराग गुप्ता (पुत्र विनोद गुप्ता उर्फ डब्बा) और आशीष पांडेय (पुत्र स्वर्गीय सत्या पांडेय, निवासी वार्ड नंबर 28 रामनाथ देवरिया) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के पास से हथियार बरामद

मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। उनके पास से आशीष पांडेय के पास 1 पिस्टल, अनुराग गुप्ता के पास 1 देशी तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है।

इससे पहले 12 नवंबर को पकड़े गए थे तीन शूटर

12 नवंबर की रात सुरौली थाना क्षेत्र के कोइलगढ़हा ठाकुर देवा पुल के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने नेहाल सिंह हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान आलोक कुमार राजभर (निवासी नई खास, थाना सुरौली), बृजेश गोस्वामी (निवासी बेलाड़ा, थाना गगहा, गोरखपुर) और अमन गिरी (निवासी कहला, थाना गगहा, गोरखपुर) के रूप में हुई। तीनों के पास से 1 पिस्टल, 2 तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। इन अपराधियों के पैर में भी मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी।

पुलिस ने इस हत्याकांड की साजिश और आरोपियों के संबंध में अधिक जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी रखी है।

Share
अगला लेख → CM योगी ने 701 वन दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र , जिम्मेदा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *