मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

CM योगी ने 701 वन दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र , जिम्मेदारियों से कराया अवगत

CM योगी ने 701 वन दरोगाओं को बांटे नियुक्ति पत्र ,  जिम्मेदारियों से कराया अवगत

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 701 वन दरोगाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को शुभकामनाएं दीं, अपनी सरकार की उपलब्धियां साझा कीं और विपक्ष पर निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह गर्व की बात है कि आज उत्तर प्रदेश के वन विभाग को 701 नए वन दरोगा मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियों से विभाग में विभिन्न स्तरों पर जो कमी थी, उसे पूरा करने में सहायता मिलेगी। इस उपलब्धि के लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चयनित युवाओं को बधाई।” उन्होंने बताया कि इनमें 140 महिलाएं भी शामिल हैं, जो यह दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के लिए 20% आरक्षण के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में सफल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बीते सात वर्षों में 7 लाख युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने पर्यावरण और ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, “आज पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। ग्लोबल वार्मिंग, अनियोजित विकास का परिणाम है, जिसके कारण कहीं अतिवृष्टि हो रही है तो कहीं सूखा। दिल्ली की स्थिति देखिए, जहां प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। स्कूल बंद हो रहे हैं और लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वन और पर्यावरण विभाग को इस दिशा में अहम भूमिका निभानी होगी। उन्होंने प्रदूषण कम करने, कार्बन उत्सर्जन घटाने और जल संरक्षण के लिए जनजागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

पुलिस भर्ती पर बात करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाल ही में पुलिस भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है। अगले दो महीने में 60,244 युवाओं को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसमें 20% बालिकाएं भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 48 लाख आवेदन आए, जो कई देशों की आबादी से भी अधिक है।

उन्होंने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा, “पहले भर्ती में धांधली होती थी और हर तरफ से सिफारिशें और वसूली का खेल चलता था। अब सब कुछ पारदर्शी तरीके से हो रहा है। सरकार आपसे भी ईमानदारी और जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा रखती है।”

कार्यक्रम में वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव वन अनिल कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share
अगला लेख → IPL 2025 की तारीखें का ऐलान , 4 मार्च से शुरू होगा और 25 मई …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *