मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Rishabh Pant बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, 26 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

Rishabh Pant बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, 26 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन के पहले घंटे में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी बने, जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि, यह रिकॉर्ड ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इसे तोड़ दिया और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा
लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की भारी रकम में अपनी टीम में शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को वापस लाने के लिए RTM कार्ड का उपयोग करने की कोशिश की, लेकिन लखनऊ ने तुरंत अपनी बोली बढ़ा दी। अंततः दिल्ली ने मुकाबले से बाहर होने का फैसला किया, और ऋषभ पंत 27 करोड़ रुपये में लखनऊ की टीम का हिस्सा बन गए।

श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में मिली नई टीम
कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर, जो पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने में सफल रहे थे, को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अब पंत आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, जबकि अय्यर दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी पुरानी टीमों ने रिलीज किया था।

जोस बटलर 15.75 करोड़ में गुजरात टाइटंस के हुए
इंग्लैंड के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के लिए भी बड़ी बोली लगी। कई टीमों के बीच होड़ के बाद अंततः गुजरात टाइटंस ने उन्हें 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके बटलर को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी जबरदस्त प्रयास किया और 15.25 करोड़ रुपये तक बोली लगाई। लेकिन गुजरात ने पहले से की गई रणनीति के तहत बटलर को अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की।

ऐसा माना जा रहा है कि ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को उनकी नई टीमों की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

Share
अगला लेख → दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का दांव, बुजुर्गों के ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *