मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग

महाकुंभ 2025 : आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, ADG ने परखीं तैयारियां

महाकुंभ 2025 : आग बुझाएंगे फायर फाइटिंग रोबोट, ADG ने परखीं तैयारियां

महाकुंभ-2025 के तहत अग्निशमन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक पद्मजा चौहान ने मुख्यालय अग्निशमन और आपात सेवा महाकुंभ मेला, प्रयागराज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में आग से बचाव के लिए उपलब्ध उपकरणों और वाहनों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में आग की घटनाओं पर तुरंत नियंत्रण पाने के लिए उपयोग किए जाने वाले आधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन देखा और विभाग की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार इस बार महाकुंभ को “जीरो फायर इंसिडेंट” बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, यदि किसी भी स्थान पर आग लगने की घटना होती है, तो अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से पलभर में आग पर काबू पाया जा सकेगा।

उपकरणों का प्रदर्शन और मॉकड्रिल

निरीक्षण के दौरान, मुख्य अग्निशमन अधिकारी और मेला के नोडल अधिकारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्मोक एग्जास्टर, हैंड कंट्रोल ब्रांच, रिवाल्विंग ब्रांच, डिवाइडिंग हेड, कलेक्टिंग हेड, बोल्ट कटर, इलेक्ट्रिक ग्लव्स, ब्लैंकेट, बैटरी ऑपरेटेड हाइड्रोलिक कटर, हरनेश, सर्चलाइट, फायर रिटार्डेंट स्प्रे, फायर हुक और ट्रॉली माउंटेड हाई प्रेशर पोर्टेबल एक्सटिंग्विशर जैसे उपकरणों का प्रदर्शन किया गया।

इसके अतिरिक्त, एलीफेंट पार्किंग में फायर फाइटिंग रोबोट, एटीवी, फायर बुलेट, फोम टेंडर, एफक्यूआरवी और आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर का मॉकड्रिल कराया गया। खास बात यह रही कि पहली बार महाकुंभ में फायर फाइटिंग रोबोट का उपयोग किया जा रहा है। यह रोबोट आधुनिक तकनीक से लैस हैं और तंग गलियों या संकरी जगहों पर आसानी से पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने में सक्षम हैं।

कार्यालयों और सुविधाओं का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक ने अग्निशमन मुख्यालय के कार्यालय, बैरक और स्टोर का भी जायजा लिया। उन्होंने मेस में बनाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की और सुनिश्चित किया कि कर्मचारियों को उच्च स्तर की सुविधाएं दी जा रही हैं।

अधिकारियों को दिए निर्देश

बाद में, उन्होंने अग्निशमन केंद्र के सभागार में महाकुंभ मेला ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश दिए और टीम को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

Share
अगला लेख → UP NEWS : सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *