मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP NEWS : सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौत

UP NEWS : सोफा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 कर्मचारियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र की साइट-4 में स्थित एक सोफा बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री नंबर 4-जी में यह आग उस समय लगी जब वहां कुछ कर्मचारी सो रहे थे। अचानक आग फैलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार और भगदड़ के बीच तीन कर्मचारी आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गुलफाम (23, निवासी मथुरा), मजहर आलम (29, निवासी कटिहार, बिहार) और दिलशाद (24, निवासी अररिया, बिहार) के रूप में हुई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

हादसे के बाद का घटनाक्रम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई की। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान फैक्ट्री के अंदर तीन शव बरामद हुए, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा के एडिश्नल डीसीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की गई। पुलिस अब आग लगने के कारणों की गहन जांच कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई है और फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ जारी है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे ने औद्योगिक इलाकों में सुरक्षा उपायों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं, यह भी जांच का विषय है। पुलिस और प्रशासन इस घटना को लेकर हर पहलू की जांच कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके।

Share
अगला लेख → Constitution के 75 साल पूरे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *