मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सासंद Pappu yadav को फिर मिली जान से मारने की धमकी, Whatsapp पर आया मैसेज

सासंद Pappu yadav को फिर मिली जान से मारने की धमकी, Whatsapp पर आया मैसेज

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार यह धमकी व्हाट्सऐप के जरिए भेजी गई है। संदेश में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम इस्तेमाल करते हुए पप्पू यादव को 24 घंटे के अंदर जान से मारने की चेतावनी दी गई है।

पप्पू यादव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से उन्हें लगातार ऐसी धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “यह धमकियां कौन दे रहा है? इनका मकसद क्या है? और ये जेल के अंदर से क्यों दी जा रही हैं?” उन्होंने इसे गंभीर जांच का मुद्दा बताया।

उन्होंने कहा, “सरकार मेरी सुरक्षा करे या न करे, लेकिन यह जनता को बताना चाहिए कि इन धमकियों के पीछे कौन है और जेल के भीतर से ऐसा कैसे हो रहा है। सच बोलने की कीमत अगर जान है, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। मुझे अपनी जान की परवाह नहीं, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।”

पप्पू यादव ने यह भी कहा, “डर और नफरत मेरे अंदर नहीं है। मैं सच्चाई के लिए लड़ता रहूंगा और इंसानियत के रास्ते से कभी नहीं हटूंगा। अगर जरूरत पड़ी, तो मैं देश के लिए अपनी जान देने को तैयार हूं।” इस घटना के बाद पप्पू यादव के समर्थक और आम जनता उनकी सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
अगला लेख → AAP Join करने वाले अवध ओझा कौन हैं, क्यों की राजनीति में एंट…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *