मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : शादी समारोह में बिना बुलाए आए छात्रों ने मचाया हंगामा, फायरिंग और बमबाजी से मची भगदड़

Lucknow : शादी समारोह में बिना बुलाए आए छात्रों ने मचाया हंगामा, फायरिंग और बमबाजी से मची भगदड़

लखनऊ के आईटी चौराहे के पास स्थित रामाधीन मैरिज लॉन में सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि लखनऊ विश्वविद्यालय के कुछ छात्र बिना निमंत्रण के समारोह में खाना खाने पहुंच गए। जब मेजबानों ने उन्हें पहचाना और रोका, तो विवाद शुरू हो गया।

रात करीब 11 बजे कैसरबाग से आई बारात में शामिल इन छात्रों को समारोह से बाहर कर दिया गया। इसके बाद, ये छात्र हॉस्टल लौट गए, लेकिन थोड़ी देर बाद लगभग 100 साथियों के साथ लौटे। छात्रों ने शादी समारोह में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। खाने के काउंटर पलट दिए, कुर्सियां फेंकी और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए।

इस दौरान मेहमानों ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, तो छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि समारोह में अफरा-तफरी मच गई। महिलाओं के साथ बदसलूकी और अभद्रता की भी शिकायतें सामने आई हैं।

दूल्हे के पिता ने बताया कि घटना में कई लोगों को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हंगामे के दौरान फायरिंग और बम फोड़ने की बात भी सामने आई, हालांकि पुलिस ने बमबाजी की घटना से इनकार किया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मध्य जोन की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है। हालात को काबू में करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।

Share
अगला लेख → फैमिली कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में ज्योति ने महामंत्री प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *