मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : एटा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर , तीन युवकों की मौत

UP : एटा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर , तीन युवकों की मौत

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा गांव गदनपुर के पास हुआ, जब वैगनार कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, और कार सवार तीनों लोग मौके पर ही मौत के मुंह में समा गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात की है। कार सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर, अपने दोस्त को उसके गांव नगला गलू छोड़ने जा रहे थे, तभी उनका सामना ट्रक से हो गया।

मृतकों की पहचान अनूप (26), इकेश (25) और करू (35) के रूप में हुई है। ये सभी लोग एटा से अवागढ़ की तरफ जा रहे थे। हादसे में अनूप, इकेश और करू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, ग्रेजुएट्स जल्द…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *