मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

दिल्ली में 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी, ईमेल ने मचा हड़कंप

दिल्ली में 44 स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी, ईमेल ने मचा हड़कंप

राजधानी दिल्ली में 44 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिनमें डीपीएस आर.के. पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल जैसे प्रतिष्ठित संस्थान शामिल हैं। इन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद बच्चों को स्कूल से घर भेज दिया गया और कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। धमकी मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि सोमवार को कई स्कूलों को बम धमाके की धमकी वाले ईमेल मिले। इसमें डीपीएस आर.के. पुरम, जीडी गोयनका स्कूल (पश्चिम विहार), मदर मैरी स्कूल, ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल जैसे नामचीन स्कूलों का जिक्र किया गया है। ईमेल में लिखा गया है कि स्कूलों की इमारतों के अंदर कई बम लगाए गए हैं। बम छोटे हैं और अच्छी तरह छिपाए गए हैं, जिससे इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन कई लोग घायल हो सकते हैं। धमकी देने वाले ने 30,000 डॉलर की मांग की है और न देने पर बम धमाका करने की बात कही है।

ब्रिटिश स्कूल में जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे, वहां पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने सघन जांच की। पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने इसे लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 40 से ज्यादा स्कूलों को धमकी मिलना चौंकाने वाली घटना है। यह हमारे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में डर का माहौल बनाया जा रहा है और कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। अगर राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित नहीं है, तो केंद्र सरकार आखिर क्या कर रही है?

Share
अगला लेख → Delhi Election : पटपड़गंज से अवध ओझा और जंगपुरा से सिसोदिया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *