मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

PM मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ , महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान

PM मोदी ने LIC की बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ , महिला सशक्तिकरण में होगा अहम योगदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के पानीपत दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन सरकार दोगुनी गति से विकास कार्य कर रही है। पीएम मोदी ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बताया। उन्होंने 9 दिसंबर की तारीख को भी खास बताया और कहा कि शास्त्रों में 9 अंक को शुभ माना जाता है। यह अंक नवदुर्गा की नौ शक्तियों का प्रतीक है। उन्होंने इस तारीख को संविधान सभा की पहली बैठक की याद से भी जोड़ा और इसे समानता और विकास की प्रेरणा देने वाला दिन बताया।

‘महिलाओं को रोजगार के नए अवसर’

प्रधानमंत्री ने ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ करते हुए देश की महिलाओं और बेटियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले, पानीपत से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान शुरू हुआ था, जिसने हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में सकारात्मक बदलाव लाए। अब 10 साल बाद, पानीपत की धरती से महिलाओं के लिए एक और महत्वपूर्ण पहल ‘बीमा सखी योजना’ की शुरुआत हो रही है। उन्होंने पानीपत को नारी शक्ति की प्रतीक भूमि बताया।

‘महिलाओं को अवसर मिलना जरूरी’

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर देना और उनकी राह की बाधाएं हटाना आवश्यक है। जब महिलाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है, तो वे देश के लिए नए रास्ते खोलती हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद के 60-65 वर्षों तक महिलाओं के पास बैंक खातों की सुविधा नहीं थी, जिससे वे वित्तीय सेवाओं से दूर रहीं। भाजपा सरकार ने इस स्थिति को बदला और जनधन योजना के जरिए 30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते खुलवाए।

‘बीमा सखी के रूप में नई पहचान’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लाखों महिलाओं को बीमा एजेंट और बीमा सखी बनने का मौका दिया जा रहा है। जो सुविधाएं पहले उनके लिए दूर थीं, अब वही सुविधाएं वे अन्य लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने बताया कि देशभर में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, जिससे उनकी आय में बढ़ोतरी हो रही है। बीते दशक में इन समूहों को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की मदद दी गई है। पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सराहा।

‘महिलाओं का आशीर्वाद बढ़ता जा रहा है’

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा, वे आज परेशान हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि हर चुनाव में महिलाओं का समर्थन भाजपा को क्यों मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, और उनका योगदान अद्वितीय है।

Share
अगला लेख → UP : महिला बाउंसर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी करने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *