मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर बने संजय मल्होत्रा ,शक्तिकांत दास की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

भारतीय रिज़र्व बैंक के नए गवर्नर बने संजय मल्होत्रा ,शक्तिकांत दास की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

1990 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी संजय मल्होत्रा को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह वित्त मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत हैं और वित्तीय प्रबंधन व नीतिगत मामलों में उनका व्यापक अनुभव है।

संजय मल्होत्रा मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे, जिनका दूसरा कार्यकाल मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

कौन हैं संजय मल्होत्रा?

भारत सरकार के राजस्व विभाग की जानकारी के अनुसार, संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और अमेरिका के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स डिग्री प्राप्त की है।

अपने 33 साल लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान, उन्होंने ऊर्जा, वित्त, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। वर्तमान में वह वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले, वह वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

शक्तिकांत दास का कार्यकाल

शक्तिकांत दास ने 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर का पद संभाला था। उनके कार्यकाल में कई अहम आर्थिक फैसले लिए गए। हालांकि, सरकार ने उनके कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया है। संजय मल्होत्रा की नियुक्ति उनके वित्तीय क्षेत्र में अनुभव और विशेषज्ञता को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Share
अगला लेख → मुंबई में ड्राइवर की गलती से दबा एक्सेलरेटर , बेकाबू बस ने ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *