मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

अतुल आत्महत्या केस में पुलिस ने की जांच शुरू, पत्नी समेत इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज

अतुल आत्महत्या केस में पुलिस ने की जांच शुरू, पत्नी समेत इन लोगों पर हुआ मामला दर्ज

बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड का मामला इन दिनों काफी चर्चा में है। इस घटना के बाद 24 पन्नों का सुसाइड नोट और मरने से पहले बनाया गया एक घंटे का वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। अतुल के भाई विकास की शिकायत पर पुलिस ने पहली FIR दर्ज की है, जिसमें अतुल की पत्नी और उसके परिवार के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।

FIR में चार लोगों के नाम दर्ज

विकास की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली पुलिस ने धारा 108 और 3(5) के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उसकी मां, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुधीर सिंघानिया का नाम शामिल है।

अतुल की शादी 2019 में हुई थी और उनका एक बच्चा भी है। कुछ समय बाद पति-पत्नी ने अलग होने का फैसला लिया। इसके बाद अतुल की पत्नी ने तलाक के सेटलमेंट के लिए 3 करोड़ रुपये की मांग की थी। FIR में यह भी कहा गया कि निकिता ने तलाक के साथ-साथ अतुल और उसके परिवार के खिलाफ कई झूठे मामले दर्ज कराए।

भाई ने बताया दर्द

अतुल के भाई ने कहा कि उनका भाई पिछले आठ महीनों से अलग रह रहा था और लगातार मानसिक तनाव झेल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का उनके भाई के खिलाफ गलत इस्तेमाल हुआ। उन्होंने कहा कि उनका भाई इस लड़ाई में हार गया और इस कारण से उसने आत्महत्या कर ली।

सरकार से न्याय की गुहार

अतुल के भाई ने सरकार और राष्ट्रपति से अपील की है कि उनके भाई को न्याय दिलाने में मदद की जाए। उन्होंने कहा कि अगर अतुल दोषी था, तो यह साबित किया जाए। साथ ही उस न्यायाधीश के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है, जिसने उनके भाई को आत्महत्या की ओर धकेलने का काम किया।

अतुल द्वारा छोड़े गए 24 पन्नों के सुसाइड नोट और 90 मिनट के वीडियो में उसने अपनी पत्नी, ससुराल वालों और एक न्यायाधीश पर उत्पीड़न और झूठे मामलों का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।

अतुल ने अपने नोट में बताया कि घटना मराठाहल्ली थाना क्षेत्र के मंजूनाथ लेआउट में हुई। उसने साफ लिखा कि उसकी आत्महत्या का कारण उसके ऊपर हुए अत्याचार और उत्पीड़न थे। अब लोग इस मामले की निष्पक्ष जांच और अतुल को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → एक्शन मोड में सरकार , सीरिया में फंसे 75 भारतीय सुरक्षित निक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *