मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलते बस में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलते बस में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर कूदे यात्री

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब अंबाला से बिहार जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। यह घटना लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर-21 के पास हुई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए यात्रियों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदना पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, बस पटियाला और अंबाला से करीब 60 सवारियां लेकर बिहार जा रही थी। सुबह करीब 6:15 बजे, फतेहाबाद थाना क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस के टायरों में आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ने बस को रोका, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। बस में चीख-पुकार मच गई, और यात्री शीशे तोड़कर बस से बाहर कूदने लगे।

सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम और फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, बस में रखा यात्रियों का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

चौकी इंचार्ज लुहारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि यात्रियों ने शिकायत की है कि टोल प्लाजा से लगभग पांच किलोमीटर पहले ही टायरों में आग लगने की जानकारी हो गई थी। यात्रियों ने ड्राइवर से बस रोकने की अपील की थी, लेकिन उसने बात नहीं मानी। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

Share
अगला लेख → दिल्ली चुनाव में OBC को साधने की कोशिश , BJP का 52 कास्ट वाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *