मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : जहरखुरानी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने 3 ई-रिक्शा और 5000 रुपये बरामद किए

UP : जहरखुरानी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार , पुलिस ने 3 ई-रिक्शा और 5000 रुपये बरामद किए

लखनऊ के दक्षिणी क्षेत्र में सर्विलांस टीम और मोहनलालगंज थाने की पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने जहरखुरानी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों के पास से चोरी के तीन ई-रिक्शा, ₹5000 नगद और अन्य सामान बरामद किया गया है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब 6 दिसंबर 2024 को ई-रिक्शा चालक हंसराज ने थाना मोहनलालगंज में शिकायत दर्ज कराई। हंसराज ने बताया कि 5 दिसंबर को दो लोगों ने मौरांवा मोड़ से खुजौली जाने के लिए उनका ई-रिक्शा बुक किया था। रास्ते में उन लोगों ने चाय पीने का आग्रह किया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर हंसराज को बेहोश कर दिया। होश आने पर हंसराज ने पाया कि उनका ई-रिक्शा और मोबाइल फोन गायब थे।

पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तीन टीमों का गठन किया और जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि यह गिरोह ई-रिक्शा चालकों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद चालकों को सुनसान जगह छोड़कर उनका ई-रिक्शा और अन्य सामान चुरा लेता था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन चोरी किए गए ई-रिक्शा, एक मोबाइल फोन, ₹5000 नगद, 12 बैटरियां और नशीली गोलियां बरामद की गईं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है और वे चोरी व अन्य अपराधों में संलिप्त रहे हैं।

पुलिस टीम ने इस गिरोह का पता लगाने के लिए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी व मैनुअल साक्ष्य जुटाए। इस सफलता का श्रेय मोहनलालगंज पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को जाता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अनजान व्यक्तियों से खाने-पीने की चीजें न लें, खासकर चाय या नाश्ता, क्योंकि इनमें नशीला पदार्थ हो सकता है। ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों को भी सजग रहने और अजनबी यात्रियों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Share
अगला लेख → ऐतिहासिक जीत पर डी गुकेश को मिला बड़ा इनाम, चेस वर्ल्ड चैंपि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *