मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

Delhi : शहर की हवा बेहद खराब, प्रदूषण का स्तर 421 तक पहुंचा, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

Delhi : शहर की हवा बेहद खराब, प्रदूषण का स्तर 421 तक पहुंचा, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 421 तक पहुंचकर “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया। शादिपुर का AQI 431 और पश्चिमी दिल्ली का 422 रहा, जबकि रोहिणी और डिफेंस कॉलोनी जैसे इलाकों में भी AQI 400 तक दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में न तो शीतलहर से राहत मिलेगी और न ही प्रदूषण में सुधार के आसार हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए सभी स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं को छोड़कर बाकी कक्षाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा का निर्देश जारी किया है। ऑनलाइन कक्षाएं अगले आदेश तक जारी रहेंगी।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने NCR में बिगड़ते हालातों के मद्देनजर GRAP के चौथे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू करने का फैसला लिया है। सोमवार देर रात दिल्ली का औसत AQI 399 था, जो रात 10 बजे 400 के पार पहुंच गया। कुल 38 निगरानी स्टेशनों में से 18 ने वायु गुणवत्ता को “गंभीर”, 16 ने “बहुत खराब” और बाकी ने “खराब” श्रेणी में दर्ज किया।

CAQM ने अपने बयान में बताया कि प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों और हवा के शांत रहने के कारण AQI में तेजी से वृद्धि हुई है। इसी के चलते एक आपातकालीन बैठक बुलाई गई, जिसमें GRAP के चौथे चरण को NCR में तुरंत लागू करने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि GRAP (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के तहत वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चार स्तर निर्धारित हैं। हर चरण के लिए अलग प्रावधान हैं और AQI के आधार पर इन्हें लागू किया जाता है। GRAP-IV सबसे सख्त स्तर है, जिसमें कई गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है ताकि प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने 5 दिसंबर को वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद GRAP-IV में ढील दी थी, लेकिन हालात फिर से गंभीर हो गए हैं।

Share This
अगला लेख → 70 सीटों के लिए दो हजार से ज्यादा दावेदार, BJP ने बताया कैसे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
28°C
Patchy rain nearby
💧 70% 💨 4 km/h
Dehradun