मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप, मामला हुआ दर्ज

जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी का आरोप, मामला हुआ दर्ज

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गुरुवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने बिजली कनेक्शनों और उपकरणों की गहन जांच की। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद बिजली विभाग ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उनके घर से दोनों बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं।

टीम ने स्मार्ट मीटर और अन्य उपकरणों की भी बारीकी से जांच की, जिसमें साढ़े 16 केवी का लोड पाया गया। मीटर की एमआरआई रिपोर्ट तैयार की गई है और पुराने मीटरों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। विभाग का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि मीटर के साथ कोई छेड़छाड़ हुई है या नहीं।

इसके अलावा, सांसद के पिता पर भी बिजली कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में भी शिकायत दर्ज कराई गई है और एएसपी ने पुष्टि की है कि जल्द ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

गौरतलब है कि संभल के मोहल्ला दीपा सराय और खग्गुसराय में इन दिनों बड़े पैमाने पर बिजली चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान करोड़ों रुपये की बिजली चोरी के कई मामले सामने आए हैं, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू की है।

जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि दिवंगत सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के 10 महीने बाद भी उनके नाम पर बिजली कनेक्शन चल रहा है। मंगलवार को जब बिजली विभाग की टीम सांसद जियाउर्रहमान के घर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची, तब यह मामला सामने आया। विभाग के एसई विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि दिवंगत सांसद के नाम से कनेक्शन उनके उत्तराधिकारियों के नाम पर ट्रांसफर कराना चाहिए था। विभाग इस संबंध में लिखित सूचना देगा ताकि कनेक्शन ट्रांसफर किया जा सके।

Share
अगला लेख → पुष्पा 2 ने महज 2 हफ्तों में रचा इतिहास, भारत में 1000 करोड़…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *