मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

BJP ने राहुल गांधी पर हत्या की कोशिश का लगाया आरोप , पुलिस में शिकायत करवाई दर्ज

BJP ने राहुल गांधी पर हत्या की कोशिश का लगाया आरोप , पुलिस में शिकायत करवाई दर्ज

संसद में हुई धक्का-मुक्की की घटना के बाद बीजेपी ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली के संसद मार्ग थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बीजेपी ने राहुल गांधी पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए भारतीय दंड संहिता की धाराओं 109, 115 और 117 के तहत मामला दर्ज कराया है।

घटना गुरुवार सुबह की है, जब संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान बीजेपी सांसद भी अपना विरोध जता रहे थे। प्रदर्शन के बीच कांग्रेस और बीजेपी सांसदों के बीच झड़प हो गई, जिसमें बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने जानबूझकर ऐसी स्थिति बनाई, जिससे सांसद चोटिल हुए।

शिकायत दर्ज करवाने के बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। उन पर शारीरिक हमले और उकसावे का आरोप है। उन्होंने एनडीए सांसदों के बीच जानबूझकर दल-बल के साथ प्रवेश किया और माहौल को बिगाड़ा। उनके इस कदम से सांसदों को चोट पहुंची। मुकेश राजपूत के सिर में गंभीर चोट आई है और प्रताप सारंगी के सिर में भी गहरी चोट लगी है। यह स्पष्ट रूप से दिखाता है कि राहुल गांधी ने सोच-समझकर ऐसा किया।”

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने भी घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा, “राहुल गांधी का रवैया न केवल अनुचित था बल्कि आपराधिक भी था। सुरक्षा बलों ने उनसे बार-बार अनुरोध किया कि उनके लिए वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। उनके इस कदम ने जानबूझकर माहौल को खराब किया। इसलिए, हमने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।”दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है।

Share
अगला लेख → ICC ने किया बड़ा फैसला, हाईब्रिड मॉडल में खेली जाएगी चैंपियं…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *