मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow : झारखंड से आए ठग लखनऊ में हुए गिरफ्तार , डिजिटल धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा

Lucknow : झारखंड से आए ठग लखनऊ में हुए गिरफ्तार , डिजिटल धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा

लखनऊ पुलिस की साइबर क्राइम सेल और पीजीआई थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए झारखंड के तीनपहाड़ से जुड़े गिरोह के दो शातिर अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक नाबालिग को भी पुलिस की सुरक्षा में लिया गया है।

घटना का विवरण कर्नल संतोष कुमार मिश्रा ने लखनऊ के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय और साउथ सिटी के बीच स्थित सब्जी मंडी से अपना आईफोन 13 प्रो मैक्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस फोन में मौजूद डाटा का उपयोग करके ठगों ने करीब 5.5 लाख रुपये की साइबर ठगी की थी।

साइबर क्राइम सेल को इसी तरह की अन्य कई शिकायतें भी मिली थीं, जिनमें भीड़भाड़ वाले बाजारों और मंडियों से मोबाइल चोरी करके, सिम कार्ड से जुड़े बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल कर ठगी की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस के माध्यम से पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को ठगों को उतरेठिया रेलवे स्टेशन के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से सात चोरी किए गए मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद हुए।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें गोविंदा कुमार महतो (32), सूरज नोनिया (25) और एक 15 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। तीनों का संबंध झारखंड के जिला साहेबगंज स्थित तीनपहाड़ से है।

अपराध का तरीका गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे बड़े शहरों की भीड़भाड़ वाली जगहों, खासकर सब्जी और फूल मंडियों से मोबाइल फोन चोरी करते थे। फिर इन फोनों का लॉक तोड़कर, सिम कार्ड से जुड़े बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके डिजिटल वॉलेट से ठगी करते थे। इसके बाद चोरी किए गए फोनों को बेचकर ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे।

अपराधियों का इतिहास इन ठगों के खिलाफ हैदराबाद, तेलंगाना और अन्य राज्यों में भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य राज्यों की स्थानीय पुलिस से संपर्क करके आगे की कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई से लखनऊ पुलिस ने साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों को राहत देने में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → शिंदे ने 'राम' के नाम से दूरी बनाई, विधान परिषद अध्यक्ष चुना…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *