मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

Hathras: ट्रक ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर, 2 किसानों की दबकर मौत

Hathras: ट्रक ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर, 2 किसानों की दबकर मौत

हाथरास : रात के समय हाईवे पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली में धान लादकर जा रहे दो किसानों की ट्रक की टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो अन्य किसान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि अर्जुन (43 वर्ष), जो हरिवंश के पुत्र हैं, और अरुण कुमार (50 वर्ष), जो रनवीर सिंह के पुत्र हैं, अपने दो अन्य परिजनों के साथ रात के समय मैनपुरी के नगला देवी अकबरपुर से अलीगढ़ धान बेचने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे रात करीब 12 बजे कासगंज रोड स्थित अलीगढ़-एटा हाईवे बाईपास रोड पुल पर पहुंचे, तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर पर बैठे दोनों किसान गिरकर नीचे दब गए। इस हादसे में अरुण कुमार और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान और कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने मृतकों एवं घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

Share
अगला लेख → बरेली में मंदिर की संपत्ति पर 40 साल से रह रहे मुस्लिम परिवा…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *