मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

अतुल सुभाष के बेटे व्योम का लोकेशन बेंगलुरु पुलिस के सामने आया, निकिता सिंघानिया ने किया खुलासा

अतुल सुभाष के बेटे व्योम का लोकेशन बेंगलुरु पुलिस के सामने आया, निकिता सिंघानिया ने किया खुलासा

अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले में उनके परिवार ने पोते व्योम की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए थे। परिवार ने मीडिया से बातचीत में यह चिंता जताई थी कि उन्हें नहीं पता था कि व्योम कहां है और यह भी डर था कि कहीं वह जीवित तो है। अतुल सुभाष की मृत्यु के कई दिनों बाद तक निकिता सिंघानिया का कोई पता नहीं चल पाया था, लेकिन अंततः बेंगलुरु पुलिस ने निकिता सिंघानिया, उनकी मां और भाई को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जहां बेंगलुरु पुलिस की पूछताछ में निकिता ने कई अहम खुलासे किए।

निकिता ने अपने बेटे व्योम की लोकेशन के बारे में बताया। बेंगलुरु पुलिस की पूछताछ में निकिता ने यह खुलासा किया कि उसने व्योम की जिम्मेदारी अपने रिश्तेदारों को सौंप दी है, जिससे अतुल सुभाष के परिवार को राहत मिली। जौनपुर पुलिस ने जानकारी दी कि चार साल का व्योम फिलहाल अपने रिश्तेदार के घर पर सुरक्षित है और स्कूल भी जा रहा है।

वहीं, अतुल सुभाष के आत्महत्या मामले में निकिता सिंघानिया, उनकी सास निशा सिंघानिया और भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है। तीनों को बेंगलुरु जेल में भेजा गया है और उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। उनकी हिरासत 30 दिसंबर को समाप्त होगी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अतुल सुभाष की मौत के बाद, उनके पिता पवन मोदी ने अपने पोते की सुरक्षा को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा था, जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि निकिता ने उनके पोते के साथ कुछ गलत तो नहीं किया। लेकिन अब पुलिस की तरफ से मिली जानकारी के बाद परिवार को राहत मिली है। जौनपुर पुलिस के इंस्पेक्टर रजनीश कुमार के अनुसार, निकिता ने खुद बेंगलुरु पुलिस को बताया कि उसका बेटा फरीदाबाद के एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ाई कर रहा है और उसकी देखभाल उसके रिश्तेदार कर रहे हैं।

Share
अगला लेख → J&K : कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पां…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *