मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

हजरतगंज पुलिस को मिली सफलता , 24 घंटे के भीतर मोबाइल चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

हजरतगंज पुलिस को मिली सफलता , 24 घंटे के भीतर मोबाइल चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक बड़ी मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चोरों से कुल 16 चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें 15 एंड्रॉयड और 1 आईफोन शामिल है। इस सफलता में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया और लक्ष्मण मेला मैदान के पास से आरोपियों को धर दबोचा।

दरअसल, 18 दिसंबर 2024 को जीशान अली नामक व्यक्ति ने हजरतगंज थाने में अपनी मोबाइल दुकान में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, तीन संदिग्ध लोगों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चुराए थे। सीसीटीवी में इन आरोपियों की गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई थीं। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और मात्र 24 घंटे में इन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जिन मोबाइल फोन को बरामद किया, उनमें 4 सैमसंग गैलेक्सी F15, 2 सैमसंग M15 5G, 1 सैमसंग गैलेक्सी F14, 1 सैमसंग गैलेक्सी A04, 1 पोको M6 5G, 1 वनप्लस नॉर्ड CE 3, 1 रेडमी 4, 2 वीवो, 2 अन्य सैमसंग फोन और 1 आईफोन शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आशीष और छोटू के खिलाफ पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि सत्येंद्र का अब तक कोई आपराधिक इतिहास नहीं था। इस सफल ऑपरेशन में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह और उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में उप-निरीक्षक चंद्रजीत यादव, अंकित बालियान, महिला उप-निरीक्षक शिवानी सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) रवीना त्यागी ने बताया कि यह गैंग पेशेवर चोरों का था, जो शटर तोड़कर कीमती सामान चुराते थे। इन चोरों की योजना चोरी के सामान को जल्दी बेचने की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को अपराध की रोकथाम के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया है।

Share
अगला लेख → संसद भवन में हुए हंगामे पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा, राहुल …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *