मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Jaipur : CNG ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur : CNG ट्रकों की टक्कर से लगी भीषण आग, 5 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें अजमेर हाईवे पर डीपीएस स्कूल के पास सीएनजी टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर के बाद टैंकर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के बाद आग ने एक किलोमीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में करीब 40 वाहन जलकर खाक हो गए। पूरे क्षेत्र में आग की लपटें, धुएं और धमाकों की गूंज ने भयावह माहौल बना दिया। अब तक की जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 5 लोगों की जान चली गई है।

यात्री बस भी चपेट में आई

टैंकर में धमाके के बाद पास से गुजर रही कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं, जिनमें एक यात्री बस भी शामिल थी। घटना के बाद मौके पर दमकल विभाग की 20 गाड़ियां भेजी गईं, जो आग बुझाने में जुटी हैं। हादसे में 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हाल ही में कंटेनर से एक जली हुई डेड बॉडी निकाली गई, जो पूरी तरह राख हो चुकी थी। हाईवे पर जले हुए वाहनों से अब भी धुआं निकल रहा है।

मुख्यमंत्री ने किया घटनास्थल का दौरा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शीर्ष अधिकारियों और रेस्क्यू टीमों से बातचीत की और अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा, “यह एक अत्यंत दुखद घटना है। मैंने अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज और सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सरकार इस तरह के हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएगी। घटना की विस्तृत जांच कराई जाएगी।इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। राहत और बचाव कार्य पूरी तेजी से जारी है।

Share
अगला लेख → Raebareli : डंपर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चालक और मासूम क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *