मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Raebareli : डंपर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चालक और मासूम की जान गई, कई बच्चे घायल

Raebareli : डंपर ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, चालक और मासूम की जान गई, कई बच्चे घायल

रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे (एनएच-30) पर भदोखर थाना क्षेत्र के जमालपुर भाव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल की वैन और एक डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर में वैन के चालक और चार साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वैन में सवार दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एम्स मुंशीगंज में भर्ती कराया गया है।

हादसे के वक्त वैन बेलाभेला से स्कूल के लिए रवाना हुई थी और उस पर तीन बच्चे सवार थे। जमालपुर भाव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में मासूम अंश (4 वर्ष) और वैन चालक प्रभुदयाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर अमित सिंह और भदोखर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि हादसे में मृतक बच्चे और ड्राइवर के परिवार को सूचना दे दी गई है। घायल बच्चों का इलाज एम्स में जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → Kanpur : महिला से 10.50 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपियों के खिला…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *