मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Kanpur : महिला से 10.50 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

Kanpur : महिला से 10.50 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

कानपुर के रावतपुर गांव की एक महिला ने दो लोगों पर 10.50 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला, प्रियंका सिंह, का कहना है कि उन्होंने अशोक सिंह (काला का पुरवा रामपुर निवासी) और अजय सिंह उर्फ चेतन भदौरिया (रावतपुर गांव निवासी) से एक प्लॉट खरीदा था। लेकिन जब वह प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची, तो पता चला कि वह जमीन किसी और की है।

प्रियंका सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने उनसे 10.50 लाख रुपये लेकर किसी अन्य व्यक्ति के प्लॉट का बैनामा करवा दिया। जब उन्होंने इसका विरोध किया और अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने उन्हें 10 लाख रुपये के चेक दिए, जो बाउंस हो गए। इसके बाद, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत के आधार पर रावतपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच जारी है।

Share
अगला लेख → UP : ऑनलाइन ठगी का शिकार: प्राइवेट कर्मचारी से 8.25 लाख रुपय…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *