मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP : ऑनलाइन ठगी का शिकार: प्राइवेट कर्मचारी से 8.25 लाख रुपये की ठगी

UP : ऑनलाइन ठगी का शिकार: प्राइवेट कर्मचारी से 8.25 लाख रुपये की ठगी

कानपुर : ऑनलाइन खरीदारी के बाद साइबर ठगी बर्रा 5, ईडब्ल्यूएस के निवासी संतोष कुमार गुप्ता शिकार हो गए। महज एक घंटे में जालसाजों ने फोन पर संपर्क कर उन्हें डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाया और 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होते ही संतोष ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतोष ने बताया कि जालसाजों ने स्काई एप के जरिए कॉल करके खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उन्होंने दावा किया कि संतोष की आईडी, मोबाइल नंबर और बैंक खाते का इस्तेमाल दिल्ली में अवैध गतिविधियों जैसे मानव तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग सप्लाई में हो रहा है। जालसाजों ने उन्हें वित्त मंत्रालय द्वारा खातों के सत्यापन का बहाना दिया और उनके दो खातों से 8.25 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। उन्होंने यह भी वादा किया कि खातों के सत्यापन के बाद पैसा वापस कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

संतोष के मुताबिक, जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए, उनमें से एक सतानी रमेश के नाम पर था, जो एसबीआई की भक्ति नगर शाखा, राजकोट से संचालित हो रहा था। दूसरा खाता रॉयल क्रिएशन के नाम पर था, जो यस बैंक की हीराबाग शाखा, सूरत से संबंधित था। मामले की जानकारी मिलते ही साइबर क्राइम प्रभारी ने जांच शुरू कर दी और आश्वासन दिया कि जालसाजों को जल्द पकड़कर उनके मंसूबों का पर्दाफाश किया जाएगा।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन , 89 साल की उ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *