मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन , 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का निधन , 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के प्रमुख और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का आज शुक्रवार, 20 दिसंबर को निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 89 वर्षीय ओमप्रकाश चौटाला चार बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।

वो पहली बार 2 दिसंबर 1989 को मुख्यमंत्री बने और 171 दिनों तक इस पद पर रहे। इसके बाद 12 जुलाई 1990 को दूसरी बार मुख्यमंत्री बने, लेकिन केवल 5 दिन तक ही इस पद पर रहे। तीसरी बार 22 मार्च 1991 को मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला और 15 दिन तक इस पद पर रहे। चौथी बार 24 जुलाई 1999 को मुख्यमंत्री बने और इस बार उन्होंने 2 मार्च 2000 तक कार्य किया। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई और 2005 तक इस पद पर रहे।

ओमप्रकाश चौटाला के पिता, चौधरी देवी लाल, हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे। पहली बार 21 जून 1977 को मुख्यमंत्री बने और लगभग दो साल तक पद पर रहे। दूसरी बार 20 जून 1987 को मुख्यमंत्री बने और इस बार दो साल और 165 दिनों तक इस पद पर बने रहे।

चौटाला परिवार की तीसरी पीढ़ी इस समय हरियाणा की राजनीति में सक्रिय है। हालांकि, परिवार दो गुटों में बंटा हुआ है। ओमप्रकाश चौटाला के बेटे अजय सिंह चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) की स्थापना की, जबकि उनके दूसरे बेटे अभय सिंह चौटाला आईएनएलडी के साथ बने रहे।

हाल के चुनावों में आईएनएलडी और जेजेपी दोनों को बड़ा झटका लगा। बीजेपी के साथ गठबंधन में पांच साल सत्ता में रहने वाली जेजेपी इस बार एक भी सीट नहीं जीत सकी। दूसरी ओर, आईएनएलडी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की। इनमें रनिया से अर्जुन चौटाला ने जीत हासिल की, जो अभय चौटाला के बेटे हैं, और दूसरी सीट डबवाली पर आदित्य देवीलाल ने जीती, जो जगदीश चंद्र के बेटे हैं।इस चुनाव में जेजेपी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को हार का सामना करना पड़ा, जबकि अभय सिंह चौटाला भी अपनी सीट नहीं बचा सके।

Share This
अगला लेख → प्रियंका गांधी का बयान, राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कहा …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
26°C
Patchy rain nearby
💧 89% 💨 4 km/h
Dehradun