मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

प्रियंका गांधी का बयान, राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कहा – यह सत्तापक्ष की हताशा का स्तर दिखाता है

प्रियंका गांधी का बयान, राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कहा – यह सत्तापक्ष की हताशा का स्तर दिखाता है

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर हमला करते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराना यह दर्शाता है कि सत्तापक्ष किस हद तक हताश हो चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोग बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। इससे पहले भाजपा ने संसद परिसर में राहुल गांधी पर शारीरिक हमले और उकसावे में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।

प्रियंका गांधी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “आज पूरा देश देख रहा है कि भाजपा ने राहुल गांधी पर विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। वे लगातार नए-नए आरोप लगाते हैं और झूठ बोलते हैं। यह उनके हताशा का प्रतीक है।”

प्रियंका गांधी ने आगे आरोप लगाया कि यह सरकार अदाणी पर चर्चा से डरती है, किसी भी मुद्दे पर चर्चा से घबराती है। उन्होंने कहा कि अब सरकार की असली भावना सामने आ गई है, खासकर बाबासाहेब आंबेडकर के प्रति उनके रवैये को लेकर।

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि देश का संविधान बाबासाहेब आंबेडकर, भारतीय जनता और स्वतंत्रता संग्राम के योगदान का परिणाम है, और उनका अपमान हिंदुस्तान में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share
अगला लेख → सपा सांसद बर्क पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना , घर की बिजली…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *