मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

सपा सांसद बर्क पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना , घर की बिजली काटी गई , FIR दर्ज

सपा सांसद बर्क पर 1.91 करोड़ रुपये का जुर्माना , घर की बिजली काटी गई , FIR दर्ज

समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क पर बिजली चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा, विभाग ने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है और गुरुवार से उनके घर की बिजली सप्लाई भी काट दी गई है। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब बिजली विभाग ने सांसद के घर का निरीक्षण किया, जिसके बाद एक करोड़ 91 लाख रुपये का बिल जारी किया गया।

वहीं, बर्क ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “हक और इंसाफ की लड़ाई को रोकने के लिए किन-किन हदों तक जाया जाएगा। झूठी रिपोर्ट और बदनाम करने वालों, देश और दुनिया की जनता सब देख रही है।” अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, “24 तारीख को संभल में जो नाइंसाफी हुई, वही सब कुछ हो रहा है, ताकि इस पर ध्यान न जाए।” बर्क ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है कि मेरी कौम के साथ हुए जुल्म को न्याय मिले। यह सब इसलिए किया जा रहा है ताकि न्याय की आवाज दबाई जा सके।

उन्होंने यह भी कहा, “मैं हमेशा अपनी कौम की आवाज उठाता रहूंगा और उनके साथ खड़ा रहूंगा। यह वक्त हमेशा एक जैसा नहीं रहेगा, यह भी गुजर जाएगा। झूठे आरोपों का जवाब कानूनी तरीके से दिया जाएगा। सच सबके सामने आएगा। यह मेरी व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है। इंशाअल्लाह, मुझे और मेरी कौम को न्याय मिलेगा, क्योंकि मुझे अपने रब पर पूरा भरोसा है।”

Share
अगला लेख → सुप्रीम कोर्ट ने दिया DND पर टोल फ्री का आदेश, जानिए इसका अस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *