मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

मुंबई : बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, पुलिस का लाठीचार्ज

मुंबई : बीजेपी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़, पुलिस का लाठीचार्ज

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान को लेकर संसद से शुरू हुआ विवाद अब मुंबई तक पहुंच चुका है। संसद में विपक्ष और सरकार के बीच चल रहे विवाद के बीच विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले गया। इस दौरान, सांसदों ने सीढ़ियों पर खड़े होकर एक-दूसरे को धक्का दिया, जिसके परिणामस्वरूप बीजेपी के दो सांसद घायल हो गए। मुंबई में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ की और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया है। इस विरोध में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और परिसर में तोड़फोड़ की। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे प्रदर्शनकारी वहां से तितर-बितर हुए।

बीजेपी यूथ विंग के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया है, और इसलिए वे कांग्रेस कार्यालय गए थे। उनके अनुसार, राहुल गांधी ने न केवल बाबा साहेब का अपमान किया, बल्कि उनके सांसदों के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं का दावा है कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और उनका मुख्य उद्देश्य राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताना था। वे बाबा साहेब के संविधान निर्माण के दौरान किए गए आंदोलनों और उनके आदर्शों का पालन करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। जैसे ही प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ी, पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

पुलिस का मुताबिक  प्रदर्शनकारी बहुत ज्यादा हो गए थे और स्थिति नियंत्रण से बाहर हो रही थी, इसलिए उन्हें खदेड़ने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

Share
अगला लेख → दिल्ली में 250 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया, भाज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *