मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बिहार में 1.8 लाख करोड़ का निवेश करेंगी देशी और विदेशी कंपनियां, कई सेक्टरों में आएंगी नौकरियां

बिहार में 1.8 लाख करोड़ का निवेश करेंगी देशी और विदेशी कंपनियां, कई सेक्टरों में आएंगी नौकरियां

बिहार में औद्योगिकीकरण की गति तेज होती जा रही है, और इसका ताजा उदाहरण वैश्विक निवेशक सम्मेलन ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 में देखने को मिला। इस सम्मेलन में कई प्रमुख कंपनियों ने बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश करने का ऐलान किया, जिनमें अदाणी ग्रुप, श्री सीमेंट और सन पेट्रोकेमिकल्स जैसे बड़े औद्योगिक समूह शामिल हैं। पिछले साल के सम्मेलन के मुकाबले इस बार निवेश की राशि तीन गुना अधिक रही। ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट’ 2024 निवेशक शिखर सम्मेलन के समापन पर उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि 1.8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के लिए कई समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसमें सन पेट्रोकेमिकल्स, पंप हाइड्रो और सोलर प्लांट्स जैसे अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 36,700 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। वहीं, अदाणी समूह 20,000 करोड़ रुपये के निवेश से अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट स्थापित करेगा।

इसके अलावा, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी बड़ा निवेश हुआ है। एनएचपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में 5,500 करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है, जबकि एसएलएमजी बेवरेजेज ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। श्री सीमेंट्स ने सामान्य विनिर्माण श्रेणी में 800 करोड़ रुपये और हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव रखा है।

इस सम्मेलन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शामिल होना था, लेकिन उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे उपस्थित नहीं हो पाए। सम्मेलन के दौरान, बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ा, जिसमें उन्होंने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में औद्योगिक क्षेत्र के विकास के लिए तैयार किए गए सकारात्मक माहौल का लाभ राज्य के लोगों को मिलेगा और राज्य सरकार भविष्य में निवेशकों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।

Share
अगला लेख → Lucknow : एटीएम धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, 24 हजार …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *